Thursday, February 12, 2026

सेवानिवृत्ति पर सहायक श्रम आयुक्त आदिले को दी गई विदाई

Must Read

सेवानिवृत्ति पर सहायक श्रम आयुक्त आदिले को दी गई विदाई

 

कोरबा। सहायक श्रम आयुक्त राजेश आदिले अर्धवार्षिकी सेवा आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। उनके रिटायरमेंट पर टीपी नगर स्थित होटल महाराजा में सेवानिवृत्ति विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उनके परिवारजन सहित कार्यालय स्टॉफ मौजूद रहे। कार्यक्रम में उनके सेवा कार्यों को याद किया गया। स्टाफ ने कहा कि श्री आदिले ने एक अच्छे अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट काम किये। उनके योगदान को विभाग हमेशा याद रखेगा। श्री आदिले 35 वर्ष 7 माह 28 दिन की शासकीय सेवा के बाद सेवानिवृत हुए। श्री आदिले ने 3 जनवरी 1992 को श्रमायुक्त कार्यालय इंदौर में बतौर सांख्यिकी प्रवेक्षक के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की। जिसके बाद वे 1997 में सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय बिलासपुर में स्थानांतरित हुए। सन 2010 में रायगढ़, 2012 में बिलासपुर, 2013 में अंबिकापुर, 2014 में जांजगीर, 2017 में कवर्धा, अक्टूबर 2019 में बिलासपुर में सेवाएं दी। कोरबा में 18 जनवरी 2021 से सहायक श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी संभालते हुए 31 अगस्त को सेवानिवृत हुए। समारोह में उनका सम्मान किया गया।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This