Wednesday, February 11, 2026

सोशल मीडिया में प्यार चढ़ा परवान, शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार

Must Read

सोशल मीडिया में प्यार चढ़ा परवान, शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार

कोरबा। इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती पर एक युवती बुरी तरह से फंस गई। प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने युवती को निशाना बनाया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उरगा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने इंस्टाग्राम पर कुसमुंडा क्षेत्र में रहने वाले समीर भारद्वाज से दोस्ती की। दोनों के बीच इंस्टग्राम पर बातचीत होने लगी। दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे कई बार मिलने के लिए बुलाया। शादी का झांसा देकर संबंध बनाया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया। समीर कई माह तक टालते रहा। बाद में शादी से इनकार कर दिया। युवती ने घटना की जानकारी परिवार को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में समीर भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This