Wednesday, February 11, 2026

सो रहे दंपत्ति को हाथियों ने घेरा, वन अमला ने बचाई जान

Must Read

सो रहे दंपत्ति को हाथियों ने घेरा, वन अमला ने बचाई जान

कोरबा। जिले के वन मंडल कटघोरा में हाथियो का उत्पात बदस्तूर जारी है। यहां के एतमा नगर, जटगा व केंदई रेंज में बड़ी संख्या में हाथियो का झुण्ड विचरण कर रहा है। झुण्ड में शामिल दो दंतैल हाथी बीती रात अलग हो कर जटगा रेंज के घूमानी डांड पहुंच गए और वहां घर के आंगन मे सो रहे वृद्ध दंपत्ति को घेर लिया। क्षेत्र में मौजूद हाथियो की निगरानी के लिए तैनात वन कर्मियो को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होनें तत्काल मौके पर पहुंचकर आग जलाकर हाथियो को न केवल खदेड़ा बल्कि वृद्ध दंपत्ति को घेरे से बाहर निकाल कर सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया । भगवान सिंह गोड उम्र लगभग 80 वर्ष अपनी पत्नी के साथ आंगन में सोया हुआ था । पास ही स्थित खलिहान में उसका धान भी रखा हुआ था। धान की सुगंध पाकर दंतैल हाथी वहां पहुंच गए और खलिहान में रखे धान को खाने के बाद आंगन में सो रहे वृद्ध दंपत्ति को घेर लगभग सौ मीटर की दूरी से हमला करने की फिराक में था कि क्षेत्र में ड्यूटी में तैनात वन कर्मी शारदा प्रसाद शर्मा व उसके साथियो को इसकी जानकारी लग गई। तत्काल वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पहले दंतैल को आग के साहरे खदेड़ा तत्पश्चात वृद्ध दंपत्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा वन कर्मियो द्वारा मामले में सक्रियता दिखाए जाने से दंपत्ति की जान बच गई। जटगा रेंज के ही पचरा बस्ती में भी एक अन्य दंतैल के रात में पहुंचने तथा एक ग्रामीण के घर में घुस जाने की सूचना भी जैसे ही इस टीम को मिली । टीम ने तत्काल वहां भी पहुंचकर दंतैल को खदेड़ा और मकान को क्षति ग्रस्त होने से बचा लिया।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This