Sunday, February 22, 2026

सौम्या चौरसिया के रिश्तेदार के मकान में ईओडब्ल्यू/एसीबी की रेड, 10 सदस्यीय टीम खंगाल रही दस्तावेज

Must Read

सौम्या चौरसिया के रिश्तेदार के मकान में ईओडब्ल्यू/एसीबी की रेड, 10 सदस्यीय टीम खंगाल रही दस्तावेज

 

कोरबा। शहर के टीपी नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट के पास ठेकेदार एमएस पटेल के घर पर ईओडब्ल्यू/एसीबी की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यहां तड़के सुबह टीम पहुंची है। 2 गाड़ियों 10 सदस्यीय टीम ने दबिश दी है। टीम सुबह से ही अंदर घुसकर दस्तावेजों की खोजबीन कर रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो और ईओडब्ल्यू की टीम ने कोरबा में छापा मारा है। ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में आशीर्वाद पॉइंट के समीप निवासरत ठेकेदार एमएस पटेल के यहां ज्वाइंट टीम सुबह से घर को खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि 10 लोगों की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर कोरबा भी पहुंची और ठेकेदार पटेल के घर में प्रवेश कर पूछताछ और दस्तावेज तलाश रही है। पता चला है कि पटेल के बेटे के साथ छत्तीसगढ़ की चर्चित प्रशासनिक अधिकारी सौम्या चौरसिया की छोटी बहन की शादी हुई है। बता दें कि सौम्या चौरसिया ईडी द्वारा कोयला लेवी को लेकर लगभग 1 वर्ष पूर्व गिरफ्तार की गई थी, जो अब तक जेल में ही हैं। बहरहाल जांच में क्या पाया गया है इसका पता अभी तक नहीं चला है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो/ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू और राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू की करीबन 17 से अधिक टीम छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड में अलग-अलग जगहों छापा मारी है। वही ईओडब्ल्यू की बड़ी टीम तीनों ही आरोपियों के आय से अधिक संपत्ति के प्रकरण पर जांच में जुटी हुई है। आरोपियो की करोड़ों की आय से अधिक संपत्ति के ठिकानों पर जांच पड़ताल की जा रही है। वही सूत्रों के मुताबिक आय से संपत्ति के मामले में प्रदेशभर में भिलाई, रायगढ़, कोरबा, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक और बैंगलोर में छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू/एसीबी के 20 स्पेशल टीम तैयार की गई है। जिसमे छत्तीसगढ़ में 16 और अन्य प्रदेशों में 4 टीम कार्रवाई कर रही है। आरोपियो के ठिकानों से करोड़ों रुपयों से अधिक के संपत्ति की जानकारी सामने आई है। पूरे प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पूर्व ही ईओडब्ल्यू का प्लान छापेमारी के लिए तैयार हो चुका था। जिसमें आज जिले के कोरबा में भी सौम्या चौरसिया के रिश्तेदार के यहां भी छापा पड़ा है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This