Friday, February 27, 2026

स्कूटी और बाइक में भिड़ंत, चार घायल

Must Read

स्कूटी और बाइक में भिड़ंत, चार घायल

कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। रफ्तार के कारण आए दिन सडक़ हादसे घटित हो रहे हैं, जिसमें लोगों की अकाल मौत हो रही है। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोग अस्पताल दाखिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में उरगा क्षेत्र में भी घटित सडक़ हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। उरगा थानांतर्गत भैसमा कॉलेज के पास जबरदस्त सडक़ हादसा हुआ। मुख्य मार्ग पर स्कूटी और बाइक के बीच आमने सामने भिडंत हो गई, हादसे में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में बाइक सवार युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है, जिसके सिर पर चोट लगी है। बहरहाल सभी घायलों को उपचार दिया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This