Friday, February 6, 2026

स्कूटी चोरी करने वाला युवक पकड़ाया

Must Read

स्कूटी चोरी करने वाला युवक पकड़ाया

कोरबा। टीपी नगर स्थित एसबीआई बैंक के पास से स्कूटी चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से स्कूटी प्लेजर के सीजी 12 एए 4973 बरामद किया गया है।
सीएसईबी पुलिस द्वारा कार्यवाही कर आरोपी विजय चौहान पिता स्व अंगदराम चौहान उम्र 24 साल सा० चेकपोस्ट बालको थाना बालकोनगर को पकड़ा गया है। प्रार्थी सुरेश कुमार सिंह के द्वारा 1 सितम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि टी पी नगर स्टेट बैंक के बाहर से स्कूटी
प्लेजर को कोई अज्ञात चोर को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 521 / 2024 धारा 303 ( 2 ) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान जरिये मुखबीर सूचना पर आरोपी विजय चौहान को पकड़कर पुछताछ करने पर उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया एवं चोरी किये गये
स्कूटी प्लेजर को अपने कब्जे में बुधवारी में छिपाकर रखना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तारी की सूचना परिजनों का देकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This