Sunday, February 15, 2026

स्कूली छात्रा पर दिन दहाड़े कुछ असामाजिक लोगों ने किया जानलेवा हमला

Must Read

स्कूली छात्रा पर दिन दहाड़े कुछ असामाजिक लोगों ने किया जानलेवा हमला

कोरबा। जिले में आज सुबह स्कूली छात्रा पर दिन दहाड़े कुछ असामाजिक युवकों के द्वारा सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है, जिसने भी यह दृश्य देखा उसकी रूह कांप गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे के आसपास पंप हाउस में स्कूल जा रही एक 12वीं की छात्रा पर नकाबपोश बाइक सवार ने कुछ युवकों धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला ब्लेड से किया गया है। हमला करने के बाद नकाबपोश बाइक पर सवार होकर आए थे और मौके से फरार हो गया। हमले से छात्रा बुरी तरह घायल हो गई है। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। वहीं परिजन घटना की शिकायत सीएसईबी चौकी रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। इस घटना के बाद परिजनों को अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। वहीं इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा ने कहा है कि अभी आरोपी का किसी प्रकार की कोई पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This