Wednesday, February 11, 2026

स्कूली बच्चों को पढ़ाया गया यातायात का पाठ

Must Read

स्कूली बच्चों को पढ़ाया गया यातायात का पाठ

कोरबा। जिले में यातायात जागरूकता को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में यातायात पुलिस की टीम ने निर्मला स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उन्हें सडक़ों पर चलने के दौरान रखी जाने वाली सावधानी को लेकर जानकारी दी। यातायात पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर और उनकी टीम ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के द्वारा यातायात पुलिस को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में यातायात जागरूकता के अंतर्गत कई प्रकार के काम किये जा रहे हैं। शैक्षणिक और अन्य स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। हमारा लक्ष्य है लोगों को सतर्क किया जाए ताकि दुर्घटनाओं को ग्राफ कम हो सके।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This