Wednesday, February 18, 2026

स्कूली बच्चों को लंबे अर्से बाद मिली बस की सुविधा

Must Read

स्कूली बच्चों को लंबे अर्से बाद मिली बस की सुविधा

कोरबा। एसईसीएल प्रबंधन ने कोयला खदान से प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए लंबे अर्से बाद बस की सुविधा मुहैया कराई है। इससे बच्चों को स्कूल जाने में राहत होगी। यह बस सेवा ग्राम जटराज, पाली, पड़निया, सोनपुरी, खैरभवना और ग्राम कनबेरी के बच्चों के लिए चालू की गई है। इस क्षेत्र में रहने वाले डीएवी, कुसमुुंडा और केंद्रीय विद्यालय कुसमुंडा में पढ़ने वाले बच्चे आना-जाना कर सकेंगे। गौरतलब है कि एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन ने कोयला खदान के लिए बड़े पैमाने पर आसपास के गांव की जमीन का अधिग्रहण किया है। क्षेत्र के लोग प्रबंधन से लगातार स्कूल बस की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि कुसमुंडा प्रबंधन सीएसआर मद से स्कूल बस का संचालन करे। जिससे बच्चों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो। लंबे समय बाद प्रबंधन ने ग्रामीणों की मांग पर सहमति जताते हुए उनकी मांगों को स्वीकार किया है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This