Saturday, January 24, 2026

स्टेट हाइवे में दो महिलाओं ने किया हंगामा

Must Read

स्टेट हाइवे में दो महिलाओं ने किया हंगामा

कोरबा। स्टेट हाइवे 26 पर आवाजाही करने वाले लोग शहीद वीर नारायण चौराहे पर दो महिलाओं के द्वारा किए जा रहे हंगामे के कारण जमकर परेशान हुए। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम यहां पहुंची। उसके हस्तक्षेप करने से हालात को नियंत्रित किया जा सका। कटघोरा में नया बस स्टैंड के पास रहने वाली दो महिलाएं चौराहे पर खड़े होकर हंगामा कर रहीं थीं। इस दौरान उनकी गतिविधियों से चौराहे से होकर अलग-अलग रास्तों को जाने वाले लोग परेशान हुए। महिलाएं गाडिय़ों के ठीक सामने आ रहीं थीं, जिससे चालकों को समझ में नहीं आया कि माजरा क्या है। काफी देर तक उनका तमाशा जारी रहा। उनकी शिकायत पुलिस को लेकर थी। पता चला कि महिलाओं के साथ उनके परिजनों का किसी बात पर विवाद हुआ है। वे कार्रवाई चाहती थीं। पुलिस की टीम में शामिल लेडी कांस्टेबल के द्वारा हस्तक्षेप करने के साथ अगली कार्यवाही की गई, तब कहीं जाकर यहां हालात सामान्य किया जा सका।

Loading

Latest News

26 जनवरी को मंत्री श्री टंकराम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण,गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियां का होगा प्रदर्शन

कोरबा 23 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन,...

More Articles Like This