स्टेशन के पास फंदे पर लटकी मिली लाश
कोरबा। शहर के मड़वारानी स्टेशन के पास सड़क किनारे पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी मिली। उसके जेब मे मिले मोबाइल और आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान की गई। वहीं घटना को 48 घंटे से अधिक हो चुके थे जिससे शव से बदबू आने और कीड़े भी लगने लगे थे। पुलिस ने सूचना मृतक के परिजनों को दी और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। युवक की पहचाना उरगा थाना अंतर्गत कर्रापाली गांव जगदीश विश्वकर्मा (32) के रुप में की गई। जानकारी के मुताबिक युवक जिले के सर्वमंगला क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास ड्राइवर का काम कर रहा था। 4 दिन से उसके घर नहीं पहुंचने के कारण परिजन परेशान थे और उसकी तलाश कर रहे थे।छोटे भाई अजय विश्वकर्मा ने बताया कि इस दौरान पेड़ पर उसका शव मिलने की जानकारी मिली तब मौके पर पहुंचे। उसकी मौत कब और कैसे हुई है ये समझ से परे है। बताया जा रहा है कि मृतक इससे पहले भी जहर सेवन कर जान देने की कोशिश कर चुका है। जहर खाने के खुद ही एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया था।जहर सेवन करने का कारण पूछे जाने पर युवक ने कुछ भी नहीं बताया था। उस समय बड़ी मुश्किल से उसकी जान बचाई जा सकी थी। उसके बाद उसने लव मैरिज कर शादी किया और उसका एक बच्चा भी है। शादी के बाद से वो काम पर जा रहा था लेकिन अचानक ही उसके फांसी लगाने की जानकारी परिजनों को मिली।उरगा पुलिस ने बताया कि जगदीश विश्वकर्मा की मौत होने पर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा के अंतर्गत मर्ग कायम किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
![]()

