Wednesday, February 11, 2026

स्नेहा ने यूएई में लहराया जीत का परचम, विश्व कराते चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल, कोरबा वापसी पर जमकर स्वागत की तैयारी

Must Read

स्नेहा ने यूएई में लहराया जीत का परचम, विश्व कराते चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल, कोरबा वापसी पर जमकर स्वागत की तैयारी

कोरबा। शहर की रहने वाली स्नेहा बंजारे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूएई में आयोजित विश्व कराते चैंपियनशिप 2024 में सिल्वर मेडल हासिल किया है। स्नेहा बंजारे ने सीनियर वर्ग में -68 किग्रा में मेडल हासिल कर देश को गौरवान्वित किया है। स्नेहा 26 फरवरी को यूएई से वापस कोरबा लौटेगी, जिसकी जोर-शोर से स्वागत की तैयारी चल रही है।
कोच खेत्रों महानंद ने बताया कि स्नेहा बंजारे ने लगातार 11 अलग-अलग देशों से जीतकर फाइनल राउंड में जगह बनाई और फाइनल राउंड मिस्र देश के साथ लडक़र सिल्वर मेडल का ख़िताब अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर और देश का नाम रोशन करने पर लोगों मे हर्ष का माहौल है। वहीं बधाई देने वालों का घर पर ताता लगा हुआ है।इस प्रतियोगिता में विश्व के अमेरिका, इंग्लैंड, रुस, जॉर्डन समेत 84 देशों ने हिस्सा लिया और भारत देश से 49 खिलाडिय़ों का चयन किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ से एकमात्र महिला खिलाड़ी स्नेहा बंजारे का सिलेक्शन हुआ था।साल 2023 में हुए एशियन कराते प्रतियोगिता के सिलेक्शन में छत्तीसगढ़ से पहली महिला खिलाड़ी स्नेहा बंजारे रही है। साथ ही कई राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त का जि़ले और प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है। स्कूल पढ़ाई के दौरान एसजीएफ़आई में भी डीएवी स्कूल से खेलते हुए भी मेडलिस्ट रही है।
बॉक्स
बचपन से कर रही कराते
स्नेहा एक सामान्य परिवार में पली बढ़ी है। बचपन से लगातार कराते में अभ्यासरत है। स्नेहा वर्तमान मे गुरु घसीदास यूनिवर्सिटी में एम.पी.एड. फाइनल ईयर की छात्रा है। साल 2023 में गुरुघासीदास विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए स्नेहा बंजारे ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रजत पदक प्राप्त कर कराते में छत्तीसगढ़ और जीजीयू को पहला मेडल दिलाया था।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This