Tuesday, February 17, 2026

स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन के संदेश के साथ एचटीपीपी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

Must Read

स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन के संदेश के साथ एचटीपीपी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

कोरबा । रवीन्द्र सांस्कृतिक भवन ( सीनियर क्लब ) हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में शुक्रवार को 10 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यपालक निदेशक(उत्पा.) संजय शर्मा के सानिध्य एवं मार्गदर्शन तथा अति. मुख्य अभियंता पी.के स्वेन, एमके गुप्ता, सुधीर कुमार पंड्या, संकल्प महिला मंडल, कोरबा पश्चिम की अध्यक्षा निहारिका शर्मा की उपस्थिति में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें संयंत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिन्हें योग प्रशिक्षिका शशिकला देशमुख द्वारा ध्यान, प्राणायाम के साथ योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया तथा उनके महत्व से परिचित कराया गया। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कार्यपालक निदेशक संजय शर्मा ने रोजमर्रा के जीवन में योग के नियमित अभ्यास की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि निरंतर बदलाव तथा बढ़ते सामाजिक दबाव वाले युग में योग युवा पीढ़ी के लिए वरदान साबित हुआ हैं । योग शारीरिक फिटनेस के साथ ही तनाव, चिंता एवं अवसाद के प्रबंधन का मार्ग प्रशस्त करता है । योग के लाभ को देखते हुए ही आज हर आयु वर्ग के लोगों को इसे अपने जीवन में अवश्य शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सभागृह में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार प्रदर्शित किया गया ।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This