हत्या का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, प्रेमिका की गला दबाकर कर दी थी हत्या
कोरबा। उरगा पुलिस ने हत्या के फरार मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से आरोपी फरार हो गया था। मामले में उरगा पुलिस हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। जांच में मृतिका पूजा पटेल व संदेही लोकेश पटेल के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की। मृतिका के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि पूजा का मई 2024 से लोकेश के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों आपस में मोबाईल से बातचीत करते आ रहे थे। घटना स्थल से बारिकी से निरीक्षण के दौरान एक ज्वेल्र्स दुकान का पाउच मिला था। जिसमें सक्ती का एड्रेस लिखा हुआ था। ज्वेलर्स से पूछताछ में जानकारी मिली कि आमापाली सक्ती निवासी लोकेश पटेल के द्वारा चांदी का चेन खरीदा गया था। जिसका भुगतान उसने फोन पे के माध्यम से किया था। बैंक अकाउंट की जानकारी प्राप्त की गई। संदेही लोकेश पटेल से पूछताछ में पता चला कि घटना दिनांक को मोटर सायकल में मृतिका के घर पहुंचा था। मृतिका घर पर अकेली थी। बातचीत के दौरान अन्य लडक़ों से बात करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पूजा के गले में गमछा लपेटकर हाथ से गला दबा उसकी हत्या कर दी। एक प्रश्रपत्र में पूजा के नाम से सोसाइट नोट लिखकर भाग गया। आरोपी की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त गमछा व मोटर सायकल को जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
![]()

