हथियार लेकर आतंक मचा रहे तीन पकड़ाए
कोरबा। पुलिस अशांति फैलाने वालों पर सतत कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी में नगर निरीक्षक रूपक शर्मा की अगुवाई में कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जो हथियार लहराकर आतंक मचा रहे थे। पुलिस ने बताया कि आम रोड़ दर्री रोड कोरबा के पास आरोपी चंदन गोड 34 साल निवासी रामसागर पारा, डील्ली उर्फ शिवा बंजारे 23 साल निवासी रामसागर पारा, रामदास महंत उर्फ बडक़ू 22 साल निवासी शराब भट्टी के पास राताखार द्वारा दलिया गोदाम रामसागर पारा के पास आमरोड में धारदार लोहे का चापरनुमा हथियार रखकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे थे। मुखबिर से सूचना पर मिलने पर पुलिस ने आरोपितों को घेराबंदी कर पकड़ा और उनके कब्जे से धारदार लोहे का हथियार जब्त कर विधि अनुरूप अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
![]()

