हरदीबाजार में पालना घर का किया गया शुभारंभ, कामकाजी महिलाओं को मिलेगी राहत

Must Read

हरदीबाजार में पालना घर का किया गया शुभारंभ, कामकाजी महिलाओं को मिलेगी राहत

कोरबा। महिला बाल विकास द्वारा संचालित पालना घर का शुभारंभ हरदी बाजार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल टंडन रहे। उनके द्वारा पालना घर का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया है कि पालना घर से कामकाजी महिलाओं को सुविधा मिलेगी। वे अपने बच्चों को पालना घर में छोडक़र अपने कम पर जा सकते हैं। देखभाल पालना घर में किया जाएगा।पालना घर खुलने से क्षेत्र के आम जनता को इसका लाभ मिलेगा और आंगनबाड़ी की तरह यह भी हर केंद्र के आसपास खोलने का प्रयास किया जा रहा है ताकि माताएं अपने बच्चों को छोडक़र अपने दैनिक कार्य कर सकते हैं। साथ ही पाली विकासखंड के साथ पूरे कोरबा जिला के आंगनबाड़ी की तरह यह भी संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर हरदी बाजार के पूर्व सरपंच युवराज सिंह कंवर, परियोजना महिला बाल विकास प्रतिमा पांडे, सुपरवाइजर हेमलता साहू, सुपरवाइजर लकड़ा, वैष्णव, विवेक जायसवाल, बंटी राठौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुकृत कंवर, राधा जायसवाल, किरन श्रीवास, शकुंतला कंवर, सरिता कंवर एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित थे।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This