Sunday, February 22, 2026

हर घर तिरंगा लगाने और यात्रा की बनी रूपरेखा, मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत नगर मंडल में हुई कार्यशाला

Must Read

हर घर तिरंगा लगाने और यात्रा की बनी रूपरेखा, मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत नगर मंडल में हुई कार्यशाला

कोरबा। मोर तिरंगा मोर अभियान और घर-घर तिरंगा – हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 10 से 13 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाने, प्रतिमा का माल्यार्पण करने, तिरंगा यात्रा निकालने और शक्ति केंद्र स्तर पर हर घर तिरंगा लगाने की विस्तृत योजना पर चर्चा हुई। इसके लिए शक्ति केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई।
कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी मुख्य रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में हितानंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतविंदर पाल बग्गा, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंत्री रितु चौरसिया, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सरजू अजय, पूर्व मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, मंडल महामंत्री राम शंकर साहू और राहुल शुक्ला उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक उत्तम जायसवाल, सह संयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष पूर्णिमा पासवान, सूरज पांडे, मंडल उपाध्यक्ष प्रमिला सागर, पूर्व मंडल महामंत्री एवं वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद युगल केवट, मंडल कोषाध्यक्ष सुकेश दलाल, मंडल मंत्री शांति यादव, राजेंद्र सिंह राजपूत, वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद धनश्री साहू, वार्ड 8 की पार्षद रूबी सागर, वार्ड 9 की पार्षद राधा महंत, वार्ड 10 के पार्षद उपेंद्र पटेल, वार्ड 12 की पार्षद सुलोचना यादव समेत शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक और बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यशाला में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर अधिकतम घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This