Tuesday, February 17, 2026

हवाई पट्टी के आगे बेजाकब्जा कर बनाया अहाता, कार्यवाही की मांग को लेकर सरपंच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Must Read

हवाई पट्टी के आगे बेजाकब्जा कर बनाया अहाता, कार्यवाही की मांग को लेकर सरपंच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। ग्राम पंचायत जामबहार में हवाई पट्टी के आगे बेजाकब्जा कर अहाता का निर्माण किया जा रहा है। अवैध निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच ने मामले की शिकायत कलेक्टर से करते हुए कार्यवाही की मांग की है। जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत जामबहार सरपंच नंदा बाई ने शिकायत में कहा है कि ग्राम पंचायत के पटवारी हल्का नंबर 12 के हवाई पट्टी रोड के आगे खसरा नंबर 1/1 जमीन पर उमाशंकर पिता शिव सहाय सिंह द्वारा अवैध कब्जा कर अहाता का निर्माण किया जा रहा है। मामले में सरपंच ने अवैध कब्जा की उचित जांच कर कार्यवाही की मांग की है। सरपंच के अलावा ग्रामीण जयसिंह, लाला सिंह कंवर, जगतपाल सिंह, संगीता कंवर, पुरन बाई, सरिता कंवर, करण सिंह सहित अन्य ने कलेक्टर से कार्यवाही मांग की है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This