Friday, February 6, 2026

हवा के झोंके से गिरा सजावटी लाइट लैंप

Must Read

हवा के झोंके से गिरा सजावटी लाइट लैंप

कोरबा। प्रगति नगर स्थित एसईसीएल दीपका के चिल्ड्रन पार्क में हाल ही में लगाए गए सजावटी लाइट लैंप तीन दिन भी नहीं टिक सके। गार्डन की शोभा बढ़ाने के लिए लगाए गए इन लैंप्स को पर्याप्त रूप से नट-बोल्ट और स्क्रू से नहीं कसा गया था, जिसके चलते हल्की हवा के झोंकों से ही ये गिर गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण अब इन लैंप्स के चोरी होने का खतरा भी मंडरा रहा है, जिससे गार्डन की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। अगर प्रबंधन ने जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया, तो पूरे गार्डन से ये लाइट लैंप्स गायब हो सकते हैं। सवाल उठता है कि गार्डन की शोभा बढ़ाने के लिए लगाए गए इन लाइट लैंप्स की गुणवत्ता और सुरक्षा पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया? प्रबंधन को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है उचित रखरखाव के अभाव में प्रगति नगर का बाल उद्यान फिर जस का तस हो जाएगा।

Loading

Latest News

न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग के 3 अधिकारी गिरफ्तार,सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ से जुड़ा है मामला

कोरबा। सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ करने के मामले में राजस्व विभाग के 3 अधिकारी जेल भेजे गए हैं। भूषण...

More Articles Like This