Friday, February 6, 2026

हसदेव महाआरती में उमड़ेगी हजारों की भीड़, जारी किया रूट चार्ट, वाहन खड़ी करने में आने वाली परेशानी के मद्देनजर पार्किंग स्थल निर्धारित

Must Read

हसदेव महाआरती में उमड़ेगी हजारों की भीड़, जारी किया रूट चार्ट, वाहन खड़ी करने में आने वाली परेशानी के मद्देनजर पार्किंग स्थल निर्धारित

कोरबा। कोरबा। हिंदू क्रांति सेना के द्वारा सर्वमंगला मंदिर घाट पर देव दीपावली के उपलक्ष्य में हसदेव महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। वही बनारस के देव दीपावली की गंगा आरती की तर्ज पर कराया जा रहा है।। कार्यक्रम में हिस्सा लेने श्रद्धालु हजारों की तादाद में पहुंचेंगे। हिंदू क्रांति सेना के तत्वाधान में बीते साल की तरह इस वर्ष भी देव दीपावली के दिन हसदेव महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। यह आरती बनारस की तर्ज पर संपन्न होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हिंदू क्रांति सेना के सदस्यों ने तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार की शाम बनारस से पहुंचे पुजारियों द्वारा हसदेव नदी के तट पर सर्वमंगला मंदिर घाट में पूजा अर्चना की जाएगी। तत्पश्चात महाआरती किया जाएगा। कार्यक्रम में झांकी के अलावा विविध कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र होंगे। इस बात महाआरती में 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके रूट तय किया गया है। जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा सकती है। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने आवागमन के लिए रूट तय कर दिया है। साथ ही कार्यक्रम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को वाहन खड़ी करने में आने वाली परेशानी के मद्देनजर पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। जारी चार्ट के मुताबिक बिलासपुर तरदा की ओर से आने वाले वाहन उरगा सीतामणी होकर आऐंगे। कोरबा रेलवे क्रासिंग से आगे आने वाले वाहन सुनालिया निगम मल्टीस्टोरी पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे। कुसमुंडा की ओर से आने वाले हाईस्कूल मैदान बरमपुर में वाहन पार्क करेंगे। कुसमुंडा से कोरबा की ओर से आने सुराकछार एनटीपीसी मार्ग से पहुंचेंगे। कुसमुंडा क्षेत्र से आने वाली बड़े वाहन वैशाली नगर में खड़े करेंगे। दर्री की ओर से आने वाली बड़ी गाड़ी को प्रगतिनगर में खड़ी करेंगे। इसी तरह तरदा की ओर से आने वाले वाहन को 4 नंबर गेट के पास खड़े किया जा सकेगा। यह व्यवस्था कार्यक्रम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के अलावा मुख्यमार्ग में आने जाने वाले राहगीरों को होने वाली परेशानी को देखते हुए किया गया है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This