हाइवा ने बाइक को लिया चपेट में

Must Read

हाइवा ने बाइक को लिया चपेट में

कोरबा। उरगा चौक के समीप तेज रफ्तार हाइवा में सडक़ किनारे खड़ी बाइक को चपेट में ले लिया। घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सुखद पहलू तो यह है कि हादसे के वक्त दोपहिया चालक हार्डवेयर दुकान में सामान की खरीदी कर रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। घटना रविवार की दोपहर करीब एक बजे घटित हुई। उरगा थानांतर्गत ग्राम बगबुड़ा में मनबोध सिंह कंवर निवास करते हैं। वे बतौर शिक्षक चाकामार में पदस्थ हैं। श्री कंवर कृषि संबंधी सामान की खरीदी करने उरगा आए थे। वे अपनी एचएफ डीलक्स बाइक क्रमांक सीजी 12 एएस 5584 को सडक़ किनारे खड़ी कर हार्डवेयर दुकान चले गए। वे सामान की खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान हाइवा क्रमांक सीजी 12 एजेड 7499 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को चपेट में ले लिया। हाइवा की ठोकर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसकी सूचना पीडि़त ने डॉयल 112 के अलावा उरगा पुलिस को दी है।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This