Friday, February 20, 2026

हाईकोर्ट से फिर मिली डेट, अब 9 को होगी सुनवाई, लटकता जा रहा है कोयला कर्मियों के सितंबर का वेतन

Must Read

हाईकोर्ट से फिर मिली डेट, अब 9 को होगी सुनवाई, लटकता जा रहा है कोयला कर्मियों के सितंबर का वेतन

 

कोरबा। कोयला कर्मियों का माह सितंबर का वेतन लटकता जा रहा है। जबलपुर उच्च न्यायालय में दायर अपील पर सुनवाई हुई। कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से दायर अपील पर नौ अक्टूबर को सुनवाई होनी है, इसलिए सीआइएल ने कहा कि दोनों अपील पर एक साथ सुनवाई की जाए। इस पर न्यायालय ने सहमति जताते हुए सुनवाई की तिथि नौ अक्टूबर तक निर्धारित कर दी। तब तक कर्मियों को वेतन का इंतजार करना पड़ेगा।
कोल इंडिया की खदान में कार्यरत कर्मियों का 11 वां वेतनमान का मामला जल्द सुलझता नजर नहीं आ रहा है। अधिकारियों की आपत्ति के बाद जबलपुर उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर कोयला मंत्रालय द्वारा 11 वां वेतनमान समझौता को स्वीकृति दिए जाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है और मामला डिपार्टमेंट आफ पब्लिक इंटरप्राइजेस को भेजते हुए 60 दिन के भीतर निर्णय लेने कहा है। इसके साथ कोयला कर्मियों का नया वेतनमान लटक गया है। सितंबर माह का वेतन भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। प्रबंधन उहापोह की स्थिति में है कि बढ़े हुए दर से भुगतान करें अथवा पुराने वेतनमान (10 वां वेतन समझौता) प्रदान करे। नए दर से करने पर उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन होगा।इसलिए फिलहाल वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। वहीं जबलपुर उच्च न्यायालय में सीआइएल व श्रमिक संघ एचएमएस ने फैसले के विरूद्ध अपील दायर की है। इधर श्रमिक संघ की से प्रस्तावित हड़ताल टालने प्रबंधन ने न्यायालय में अपना पक्ष रखने का आश्वासन दिया था। एचएमएस की ओर दाखिल अपील पर तीन को सुनवाई होनी थी, पर टल गई और पांच अक्टूबर को सुनवाई हुई। एचएमएस के महामंत्री नाथूलाल पांडेय ने बताया कि उच्च न्यायालय में गुरूवार को सुनवाई शुरु हुई। इस दौरान सीआइएल की ओर उपस्थित अधिवक्ता ने कहा कि सीआइएल की दायर अपील पर सुनवाई की तिथि नौ अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This