Friday, February 13, 2026

हाथियों का उत्पात जारी, रौंदी फसल

Must Read

हाथियों का उत्पात जारी, रौंदी फसल

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। यहां के कोरबी सर्किल के खुर्रूपारा में 33 तथा सखोदा में 9 हाथी विचरण कर रहे हैं, जबकि 10 हाथियों ने अन्यत्र रूख कर लिया है। कोरबी सर्किल में मौजूद हाथियों के दल ने बीती रात फुलसर गांव में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान आधा दर्जन ग्रामीणों के खेतों में लगे धान की फसल को बुरी तरह रौंद दिया। जबकि एक दंतैल हाथी अलग होकर बस्ती होते हुए कोरबी बस स्टैंड के समीप पहुंच गया और उसके पीछे एसईसीएल द्वारा निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल को निशाना बनाते हुए ध्वस्त कर दिया। जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि वन विभाग के अधिकारी हाथियों की निगरानी में जुटे हुए हैं पर विभाग के द्वारा हाथियों की आवाजाही के संबंध में क्षेत्रवासियों को मुनादी व लाउडस्पीकर से सूचना नहीं दी जा रही है जिससे ग्रामीण नाराजगी प्रकट कर रहे हैं। फसल नुकसानी का उचित मुआवजा देने की मांग भी की जा रही है। हाथी प्रभावित क्षेत्र में अधिकारियों का दौरा भी पिछले कई दिनों से नहीं हो रहा है, न ही हाथियों से बचाव के लिए विभाग की ओर से किसी प्रकार रोकथाम की जा रही है, जिससे कभी भी जनहानि होने की आशंका बनी रहती है। विभाग के रवैये से ग्रामीणों में नाराजगी व निराशा है जो कभी भी विस्फोटक रूप ले सकता है।

Loading

Latest News

सिटी बस की सेवा बंद, विद्यार्थी पैदल स्कूल जाने को मजबूर

कोरबा। सिटी बस सुविधा शुरू नहीं होने और बढ़ती आर्थिक तंगी के कारण स्कूली बच्चे डुमरडीह से रजगामार रोजाना...

More Articles Like This