Sunday, February 15, 2026

हाथियों का झुंड लगातार बदल रहा लोकेशन, कोरबी सर्किल से सेमरहा जंगल पहुंचे 11 हाथी, कुदमुरा रेंज के गीतकुंआरी में दो दल की बनी है मौजूदगी

Must Read

हाथियों का झुंड लगातार बदल रहा लोकेशन, कोरबी सर्किल से सेमरहा जंगल पहुंचे 11 हाथी, कुदमुरा रेंज के गीतकुंआरी में दो दल की बनी है मौजूदगी

कोरबा। जिले के जंगलों में हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। हाथी लगातार लोकेशन बदल रहे हैं। वनमंडल कटघोरा के केंदई रेंज के कोरबी सर्किल में सक्रिय 11 हाथियों का दल एक बार फिर पसान रेंज के सेमरहा जंगल पहुंच गया है। हाथियों के दल ने यहां पहुंचने के बाद तत्काल कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन उत्पात मचाए जाने की संभावना को देखते हुए वन अमला सतर्क हो गया है। वहीं सेमरहा व आसपास के गांवों में मुनादी कराने के साथ निगरानी तेज कर दी गई है। 11 हाथियों के अन्यत्र जाने के बावजूद अभी भी केंदई रेंज में 16 हाथी विचरण कर रहे हैं। जिनमें से 10 हाथी लालपुर तथा 6 कापानवापारा के जंगल में सक्रिय हैं। रेंज में मौजूद हाथियों का दल शांत है, वहीं मड़ई क्षेत्र में 4 हाथी घूम रहे हैं। जटगा रेंज में 14 हाथियों का दल काफी दिनों से जंगल में डेरा जमाया हुआ है। हाथियों का यह दल जंगल ही जंगल विचरण करते रहता है। कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज के गीतकुंआरी जंगल में हाथियों का दो दल अलग-अलग स्थानों पर विचरण कर रहा है। यहां मौजूद हाथियों ने बीती रात खेतों में पहुंचकर उत्पात मचाया और दो ग्रामीणों के खेत में लगे धान को तहस-नहस कर दिया। जिससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This