Tuesday, February 24, 2026

हाथियों की धमक से खेती किसानी में जुटे किसानों की बढ़ी टेंशन

Must Read

हाथियों की धमक से खेती किसानी में जुटे किसानों की बढ़ी टेंशन

कोरबा। वनमंडल कोरबा में 31 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। अब एक दंतैल हाथी भी धरमजयगढ़ के रास्ते मांड नदी को पार कर कोरबा वनमंडल में पहुंच गया है। इससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।वनमंडल में हाथियों का झुंड ऐसे समय में दाखिल हुआ है जब खेती-बाड़ी का सीजन चल रहा है। किसान धान की बोआई में लगे हुए हैं। हाथियों के आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। आशंका है कि हाथी उनकी फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसे लेकर किसान वन विभाग से झुंड पर नजर रखने के लिए मदद मांग रहे हैं। वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क करते हुए कहा है कि लोग जंगल जाने से बचें। बारिश में हाथियों का झुंड कई बार लोगों को दूर से नजर नहीं आता है। उनसे अचानक सामना हो जाता है इससे ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ता है। इधर कटघोरा वनमंडल में भी हाथियों का झुंड अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This