Monday, February 16, 2026

हाथियों के एक झुंड ने धरमजयगढ़ की ओर किया रूख

Must Read

हाथियों के एक झुंड ने धरमजयगढ़ की ओर किया रूख

कोरबा। वन मंडल कोरबा अन्तर्गत कुदमुरा रेंज में सक्रिय 37 हाथियो के दल में से 26 हाथी बीती रात दल से अलग होकर पडोसी धरमजयगढ़ क्षेत्र की ओर रुख कर गए हैं, जबकि 11 हाथी अभी भी रेंज के अमलडीहा गांव के जंगल में मौजूद है। बड़ी संख्या में हाथियों के अन्यत्र जाने से यहां वन अमले ने राहत महसूस की है। हालांकि हाथियों के पुन: वापस लौटने की संभावना को देखते हुए अमला सावधानी बरत रहा है। उधर कटघोरा वन मंडल के एतमानगर, केंदई तथा पसान रेंज में हाथियों का तीन दल गुरसिया, खुरूपारा, तथा बनिया सर्किल के सरमा में विचरण कर रहा है। हाथियों के इन दलों ने अभी कोई बड़ा नुकसान नहीं किया है, लेकिन रास्ते में चलते समय कुछ खेतो में खड़े धान की फसल को नुकसान पहुंचा दिया है। हाथियों के तीन रेंज के 3 अलग-अलग जगहों पर होने से वन विभाग की परेशानी बढ़ गयी है, क्योंकि अलग-अलग स्थानों पर वन अमले को निगरानी करनी पड़ रही है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This