Friday, February 13, 2026

हाथियों ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, रोदे व पोड़ीखुर्द में रौंदी धान की फसल

Must Read

हाथियों ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, रोदे व पोड़ीखुर्द में रौंदी धान की फसल

कोरबा। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में मौजूद हाथियों का उत्पात थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां पर 48 की संख्या में हाथी कोरबी सर्किल में घूम रहे हैं, जो लगातार क्षेत्र में उत्पात मचाकर ग्रामीणों के खेतों में लगे धान की फसल को रौंदकर मटियामेट कर दे रहे हैं। बीती रात हाथियों के दल ने एक बार फिर रोदे व पोड़ी खुर्द ग्राम पंचायत में खेतों में पहुंचकर 13 से अधिक किसानों की धान की फसल को रौंद दिया जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हाथियों का उत्पात रात भर चला। रात में फसल रौंदने के बाद सुबह होने से पहले हाथियों का दल वापस जंगल का रूख किया और क्षेत्र के दलदली जंगल में जाकर डेरा डाल दिया। हाथियों द्वारा खेतों में फसल रौंदे जाने की जानकारी सुबह किसानों को तब लगी जब वे फसल को देखने खेतों में पहुंचे तो वहां लहलहाती फसल के बजाय उसे रौंदा हुआ पाया। खेतों में बड़ी संख्या में हाथियों के पैरों के निशान भी थे। उन्हें समझने में देर नहीं लगी कि क्षेत्र में मौजूद हाथियों ने उनकी मेहनतों पर पानी फेरा है। पीड़ित किसानों द्वारा इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई जिस पर वन अमला सुबह मौके पर पहुंचा और रात में हाथियों द्वारा किए गए फसल की नुकसानी का आंकलन करने में जुट गए। एक अनुमान के मुताबिक हाथियों के ताजा उत्पात में किसानों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पीड़ितों को विभाग की ओर से क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This