Thursday, February 12, 2026

हाथियों ने पांच किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

Must Read

हाथियों ने पांच किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

कोरबा। जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत कलमीटिकरा परिसर के गिरारी गांव में तीन हाथियों ने बीती रात दस्तक देकर यहां ग्रामीणों की खेतों में लगे धान की रबी फसल को रौंद दिया। हाथियों के इस उत्पात से पांच ग्रामीण प्रभावित हुए हैं, जिन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर नुकसानी का आंकलन शुरू कर दिया है। वहीं आसपास के गांव में मुनादी भी कराई जा रही है। इससे पहले गीतकुंआरी गांव में उत्पात मचाया था और वहां भी ग्रामीणों की फसल को मटियामेट कर दिया था। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में भी उत्पात जारी है। यहां मौजूद 39 हाथियों के दल में से दो हाथी झुंड से अलग होकर मातिन दाई पहाड़ पहुंच गए हैं। हाथियों ने यहां फेसिंग तार व खंभे को नुकसान पहुंचाया है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This