हाथियों ने सब्जी की फसल को किया चौपट

Must Read

कोरबा। जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। वन मंडल कोरबा में 26 हाथी घूम रहे हैं। दो दंतैल हाथियों ने केराकछार और नवाडीह में किसानों की सब्जी की फसल को चौपट कर दिया है। वहीं 15 हाथियों के झुंड ने चचिया में सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचाया है। हाथी शाम होते ही बाड़ी में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। झुंड में शामिल दंतैल शाम को दल से अलग हो जाता है। हाथियों के धान खरीदी केंद्र में भी घुसने की संभावना है। विभाग निगरानी कर रहा है। नवापारा में दो दंतैल हाथी घूम रहे हैं। हाथियों के झुंड में सात बच्चे भी हैं। इससे हाथियों का झुंड गांव के आसपास नहीं जा रहा है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This