कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुमुरा रेंज में दंतैल हाथी रात के समय धरमजयगढ़ वन मंडल से बैगामार पहुंच गया। यहां दो किसानों की सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इधर कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में घूम रहे तीन हाथी शनिवार रात फुलसर नाला पहुंच गए। गांव में न घुसे इसके लिए पटाखे फोड़ते रहे। कोरबा वन मंडल में अभी दंतैल हाथी ही अधिक नुकसान पहुंचा रहा है। कभी भी वह धरमजयगढ़ वन मंडल लौटने के बाद फिर से वापस आ जाता है। इसकी वजह से वन विभाग की टीम को सीमा क्षेत्र में निगरानी रखने कहा गया है। दंतैल इसके पहले चचिया के आसपास घूम रहा था। इस वजह से फिर से जाने की संभावना है। केंदई रेंज में तीन हाथी अब एक हो गए हैं। इसमें दंतैल हाथी भी शामिल है।
![]()

