Thursday, February 12, 2026

हाथी की निगरानी में लापरवाही, डीएफओ अवकाश पर गए तो इधर रेंजर भी हो गए गायब, जंगल गणराज के भरोसे

Must Read

हाथी की निगरानी में लापरवाही, डीएफओ अवकाश पर गए तो इधर रेंजर भी हो गए गायब, जंगल गणराज के भरोसे

कोरबा। वनमंडल कटघोरा में हाथियों का उत्पादन जारी है। वही एतमा नगर रेंज में 36 हाथियों का झुंड घूम रहा है। एक घायल हाथी भी अलग से गुरसियां के जंगल में है। वही डीएफओ कुमार निशांत हाथी के इलाज की व्यवस्था कर अवकाश पर चले गए हैं। इसके बाद वन अमले की मनमानी बढ़ गई है। लोगों को समय पर हाथियों के घूमने की सूचना भी नहीं मिल रही है। वही एतमा नगर के साथ ही केंदई व पसान रेंज में भी हाथियों का झुंड घूम रहा है। लेकिन सबसे अधिक 36 हाथी गुरसियां के जंगल में ही हैं। वही यहां के रेंजर देवदत्त खंडे को हाथी की निगरानी की जिम्मेदारी मिली है। लेकिन डीएफओ के अवकाश में जाते ही वे गायब हो गए हैं। आपसी संघर्ष में दंतैल हाथी घायल हो गया था। उसे गुड़ के साथ दवाई दी जा रही है। वही ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड रोज फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। वन अमला भी गांव में मुनादी कर लौट जाता है। वही गांव वालों का कहना है कि हम अपनी सुरक्षा स्वयं ही कर रहे हैं। जबकि यह जिम्मेदारी वन परिक्षेत्र के रेंजर की है।

Loading

Latest News

महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय बजट पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य संवाद

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता...

More Articles Like This