Friday, March 14, 2025

हाथी के हमले में युवक हुआ घायल, खेत से काम कर लौटते समय हुआ था सामना

Must Read

हाथी के हमले में युवक हुआ घायल, खेत से काम कर लौटते समय हुआ था सामना

कोरबा। खेत से काम कर लौट रहे युवक का सामना दंतैल से हो गया। वह सुरक्षित स्थान पर पहुंचता, इससे पहले दंतैल ने सूंड से पकडक़र युवक को दूर फेंक दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक किसी तरह घर पहुंचा। उसे वन विभाग की टीम ने डायल 112 की मदद से इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया है। घटना कटघोरा वनमंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत सिरमिना सर्किल की है। बताया जा रहा है कि केंदई वन परिक्षेत्र में तीन अलग अलग झुंंड में 37 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। इस झुंड से एक दंतैल अलग है, जो आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहा है। शुक्रवार की देर शाम दंतैल पाली के टिकरापारा जा पहुंचा। इस बात से ग्रामीण अंजान थे। वे खेतों में काम कर घर लौट चुके थे। वहीं गांव का रहने वाले बुधराम सिंह गोंड़ (31 वर्ष) खेत का काम पूरा कर अंधेरा होने के बाद घर की ओर लौट रहा था। वह गांव पहुंचता इससे पहले दंतैल से सामना हो गया। दंतैल को अपने सामने देख युवक घबरा गया। वह सुरक्षित स्थान की ओर भागता, इससे पहले दंतैल ने सूंड से पकडक़र युवक को दूर फेंक दिया। घटना में युवक को गंभीर चोटे आई। वह काफी देर तक मौके पर ही पड़ा रहा। इस बीच दंतैल जंगल के भीतर जा चुका था। किसी तरह घर पहुंचने के बाद युवक ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव जा पहुंची। वन कर्मियों ने पीडि़त परिवार को तत्कालिक सहायता राशि प्रदान किया। साथ ही डायल 112 की कंट्रोल रूम को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही डायल 112 की बांगो कोबरा वन में तैनात आरक्षक संजीव कंवर, चालक नीरज पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे। डायल 112 की टीम ने पीडि़त युवक को इलाज के लिए पोड़ीउपरोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया। जहां उसका उपचार जारी है।
बाक्स
कराया जा रहा है मुनादी
बताया जा रहा है कि केंदई वन परिक्षेत्र में बीते कुछ दिनों से 37 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें 29, 4 व 3 हाथियों का झुंड शामिल है। जबकि झुंड से अलग एक दंतैल भी है जो किसी भी क्षेत्र में पहुंच रहा है। वह बेहद ही खतरनाक है। जिसे देखते हुए आसपास के क्षेत्र में एहतियात बरतने मुनादी कराई जा रही है।

Loading

Latest News

वनोपज सहकारी यूनियन ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन का किया स्वागत

वनोपज सहकारी यूनियन ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन का किया स्वागत कोरबा। जिला पंचायत सदस्य के रूप में ऐतिहासिक...

More Articles Like This