Tuesday, February 10, 2026

हाथी ने मचाया उत्पात, लोगों में दहशत

Must Read

हाथी ने मचाया उत्पात, लोगों में दहशत

कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज के गीतकुवांरी गांव में एक दंतैल हाथी मंडरा रहा है। दंतैल के क्षेत्र में पहुंचने और गांव के निकट मंडराने से ग्रामीण दहशत में है। बताया जाता है कि यह दंतैल धरमजयगढ़ क्षेत्र से धमका है और यहां आते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। दंतैल ने बीती रात ग्रामीणों के खेतों में पहुंचकर रबी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी सुबह तब लगी जब वे अपने खेतों में फसल को देखने पहुंचे तो वहां फसल को रौंदा हुआ पाया। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। जिस पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर दंतैल की निगरानी में जुट गया है, वहीं आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। उधर कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज मेंं 39 हाथी अभी भी जमें हुए है। जिसकी निगरानी वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा की जा रही है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This