Sunday, February 22, 2026

हिरण पर कुत्तों ने किया हमला

Must Read

कोरबा। नेशनल हाईवे बनने के बाद नगर पंचायत पाली के आसपास हिरण-चीतल की आमद कम हुई है, लेकिन आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी हिरण बड़ी संख्या में दिख जाते हैं। पाली के निकट ग्राम दमिया में चारे और पानी की तलाश में गांव के निकट पहुंचे एक हिरण को कुत्तों ने घेर कर हमला कर दिया। ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने किसी तरह हिरण को कुत्तों के चंगुल से बचाया। बुरी तरह से घायल हो चुके हिरण को सुरक्षित कर वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने हिरण का पशु चिकित्सालय में उपचार कराया।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This