Thursday, February 12, 2026

हीट वेव का बढ़ा खतरा, सावधान रहने की सलाह

Must Read

हीट वेव का बढ़ा खतरा, सावधान रहने की सलाह

कोरबा। जिले में तापमान का स्तर 40 डिग्री के पार बना हुआ है। इसके साथ ही गर्म हवा भी चल रही है। जिसे हीट वेव (लू) की स्थिति बन रही है।इसके कारण मौसमी बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को जिले में अधिकतम 40 डिग्री तापमान दर्ज किया है। वहीं न्यूनतम 23 डिग्री रहा। हालांकि मौसम विभाग ने कल प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की वर्षा होने की संभावना जाहिर की है, वहीं तापमान में बदलाव नहीं होगा। तापमान बढ़ने के साथ ही हीट वेव यानी लू की स्थिति में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।तापमान का स्तर लगभग 40 डिग्री से अधिक होने पर ऐसी स्थिति बनती है। ऐसे में पहले से दूसरे बीमारी से ग्रसित लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। वहीं बच्चों व बुजुर्गों में ज्यादा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना चक्कर और उल्टी आना कमजोरी के साथ शरीर का दर्द होना हीट स्ट्रोक के लक्षण है। तापमान 40 डिग्री से अधिक होने से बिना जरूरी काम के घर से ना निकले। हल्के रंग के कपड़े के सूती के कपड़े पहने, पूरे शरीर को ढंक कर रखे। पानी साथ लेकर चले। हल्के खाना का सेवन करे। मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका, हवा की अनियमित गति पूर्वी विदर्भ से कोमरान क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन प्रारंभ होने की संभावना है। प्रदेश में आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना नहीं है। 7, 8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर (मध्य छग में) गरज-चमक के हल्की से मध्यम वर्षा होने, अंधड़ चलने, वज्रपात होने और ओला वृष्टि होने की सम्भावना है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This