हैवी ब्लास्टिंग से दहशत में नरईबोध के ग्रामीण

Must Read

हैवी ब्लास्टिंग से दहशत में नरईबोध के ग्रामीण

कोरबा। एसईसीएल गेवरा खदान के हैवी ब्लास्टिंग से नरईबोध के ग्रामीण दहशत में रहने को मजबूर हैं। अनेकों बार ग्रामीण हैवी ब्लास्टिंग को लेकर खदान में उतर चुके हैं हर बार एसईसीएल गेवरा प्रबंधन लोगों को आश्वासन देता है लेकिन ब्लास्टिंग की क्षमता कम नहीं करता। मंगलवार दोपहर लगभग 1.30 बजे गेवरा खदान के नरईबोध फेस में हैवी ब्लास्टिंग प्रबंधन द्वारा किया गया। ब्लास्टिंग से एक बड़ा पत्थर सीधे जीएफ विद्या मंदिर के एडबेस्टर छत पर गिरा, इससे एडबेस्टर को तोड़ते हुए पत्थर क्लास रूम में जा गिरा। गनीमत रही कि उसी समय बच्चों की छुट्टी हुई थी जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ वरना गंभीर हादसा हो सकता था। स्कूल के चेयरमैन जनक राम साहू ने बताया कि जीएफ विद्या मंदिर में 400 बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल से खदान की दूरी लगभग 500 मीटर है, जिस समय ब्लास्टिंग हुई उसी समय स्कूल की छुट्टी हुई थी सभी बच्चे स्कूल परिसर में थे। घटना की जानकारी एसईसीएल प्रबंधन को हुई तो अधिकारी मुआयना करने स्कूल परिसर पहुंचे और टूटे हुए छत की मरम्मत कराने की बात कही लेकिन भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए खदान में ब्लास्टिंग की क्षमता कम करने की बात नहीं कही। जब हैवी ब्लास्टिंग होता है तक खदान के आसपास क्षेत्र की धरती डोल जाती है। नरईबोध के मकानों का नापजोख किए साल भर से अधिक समय बीत चुका है लेकिन गांव वालों को अभी तक मकानों का मुआवजा पत्रक नहीं मिला है। आज की घटना के बाद से ग्रामीणों व अभिभावकों में रोष व्याप्त है।

Loading

Latest News

24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने की आत्महत्या

कोरबा। पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर फांसी के फंदे...

More Articles Like This