Saturday, February 21, 2026

होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पुलिस ने शुरू की तैयारी, डीजे संचालक व होली सामाग्री विक्रेताओं की ली बैठक

Must Read

कोरबा। रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में डीजे संचालक व होली सामाग्री विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बैठक में शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों का पालन करने स्पष्ट निर्देश जारी किया है। उन्होंने मुखौटा सहित अन्य प्रतिबंधित सामान की बिक्री नही करने निर्देश दिए हैं। डीजे संचालक व व्यवसायियों ने नियमों का पालन करने आश्वासन दिया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने होली पर्व व बोर्ड परीक्षा में किसी तरह का खलल न हो, इसके लिए जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले व सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने एसपी कार्यालय के सभागार में डीजे संचालक व होली सामाग्री विक्रेताओं की अलग अलग बैठक ली। बैठक में एएसपी श्री पटले ने डीजे संचालकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के अध्ययन में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। रात दस बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र पूरी तरह से बंद रखा जाए। होली पर्व शांतिपूर्ण व सौहाद्रपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए नियमों का पालन किया जाए। इसी तरह होली सामाग्री विक्रेताओं को भी बैठक में शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों की जानकारी दी गई। उन्हें निर्देश दिया गया है कि किसी भी दुकान में मुखौटा अथवा आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामाग्री की बिक्री न करें। यदि नियमों की अनदेखी करते पाए जाते हैं, तो पुलिस संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखें। होली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाने सहयोग क करें। बैठक में डीजे संचालक व होली सामाग्री विक्रेताओं ने नियमों का पालन करने आश्वासन दिया है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This