होली पर कोल प्रोडक्शन, डिस्पैच व इमरजेंसी सेवाएं रही चालू

Must Read

कोरबा। होली पर्व पर 4 मार्च को एसईसीएल की कोयला खदानों में सामान्य दिनों की तरह कोल प्रोडक्शन, डिस्पैच व इमरजेंसी सेवाएं चालू रही। इस तरह बिजली संयंत्रों की कोयले की मांग पूरी की गई। कोयला कर्मियों के लिए संवैतनिक अवकाश (पीएचडी) को लागू किया था। कर्मचारी, पर्यवेक्षक व अधिकारी ड्यूटी के दौरान सभी गतिविधियों में विशेष ध्यान रखने और मशीनरी व खदान की सुरक्षा सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया था। इस संबंध में एरिया स्तर पर कोयला कर्मियों के सूचना जारी की गई थी। एसईसीएल में बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया है। इसी अटेंडेंस आधार पर पर व कोयला कर्मियों के खाते में सैलरी भेजी जा रही है। इस कारण जनवरी में एसईसीएल दीपका के कोयला कर्मियों के वेतन में कटौती की थी। विभागाध्यक्षों के एम्प्लाई सर्विसेस सेवा की अनुशंसा के बाद मार्च में किए गए फरवरी महीने के भुगतान में कोयला कर्मियों के खाते में की गई कटौती की राशि भेज दी है। इस तरह बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं लगाने पर वेतन में की गई कटौती को आवेदन करने पर एसईसीएल ने भुगतान किया है।

Loading

Latest News

बस स्टैंड के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसी कैमरे

कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कोरबी बस स्टैंड को अब सीसीटीवी कैमरों से लैस कर...

More Articles Like This