Friday, February 13, 2026

10 मई तक आ सकता है बोर्ड का रिजल्ट

Must Read

10 मई तक आ सकता है बोर्ड का रिजल्ट

कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं का उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। रिजल्ट 10 मई के आसपास जारी भी होंगे। अब अधिकारी भी माशिमं के गुप्त कक्ष से कम्प्यूटर से प्रमाण पत्र बनाने में लगे हुए है। उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का कार्य 16 अप्रैल के आसपास पूरा हुआ है। इसके तुरंत बाद छात्रों का प्रमाण पत्र बनाने के कार्य भी तेजी से चल रही है। परीक्षा परिणाम 10वीं और 12वीं का एक साथ जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 23 मार्च को ही समाप्त हो गई थी। इसके बाद 20 दिन उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे। विद्यार्थियों और पालकों को भी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This