Friday, February 27, 2026

10 ट्रेनों के 19 पार्सल बोगी को लीज पर देने टेंडर जारी

Must Read

10 ट्रेनों के 19 पार्सल बोगी को लीज पर देने टेंडर जारी

 

कोरबा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों के सामानों को ट्रेनों के माध्यम से एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन भेजने के लिए पार्सल बोगी अथवा एसएलआर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रेलवे की पार्सल सेवा छोटे व्यापारियों व यात्रियों की माल ढुलाई का एकमात्र सुविधाजनक साधन है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए छोटे- बड़े व्यापारियों को प्रतिस्पर्धी दर के साथ सुरक्षित पार्सल- माल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंडल से चलने वाली 10 ट्रेनों के 19 पार्सल बोगी (एसएलआर) को लीज पर देने के लिए आइआरईपीएल की वेबसाइट पर ई-निविदा जारी की गई है। पार्सल बोगी लीज आबंटन की प्रक्रिया 19 जुलाई को सुबह 11 बजे से की जानी थी, जिसे तकनीकी कारणों से स्थगित करते हुए अब 31 जुलाई को सुबह 11.30 बजे किए जाने का निर्णय लिया गया है।एक अफसर ने बताया कि मंडल से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, 18247 बिलासपुर रीवा एक्सप्रेस, 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस, 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, 17481 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस, 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस, 22407 अंबिकापुर-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस एवं 18239 कोरबा-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस 10 ट्रेनों के 19 पार्सल बोगी को लीज पर दिया जाना है।
चूंकि लीज होल्डर को गाड़ी के प्रारंभिक स्टेशन के साथ यात्रा मार्ग के सभी पार्सल आधारित स्टेशनों में पार्सल लोडिंग-अनलोडिंग की सुविधा भी प्राप्त होती है, इसलिए यह लीज होल्डरों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This