Thursday, February 26, 2026

10 साल में पहली बार नौतपा के बाद उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, एक दो दिन में गर्मी से राहत मिलने की संभावना

Must Read

10 साल में पहली बार नौतपा के बाद उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, एक दो दिन में गर्मी से राहत मिलने की संभावना

कोरबा। संभाग सहित जिला इस समय झुलसा देने वाली गर्मी की चपेट में है। दो जून को नौतपा विदा ले चुका है। इसके बावजूद गर्मी अपना कहर बरपा रही है। 10 साल में पहली बार नौतपा के बाद बारिश नहीं होने से तेज गर्मी पड़ रही है। इसके चलते पारा छलांग लगाते हुए 40 डिग्री पर जा पहुंचा है। मौसम विभाग की मानें तो एक दो दिन में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।नौतपा के बाद बढ़े हुए तापमान ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। नौतपा विदाई के बाद तापमान में कमी होने लगी थी, पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया था, भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही थी। पिछले साल की बात करें तो 25 मई से 2 जून तक चले नौतपा में तापमान 45 डिग्री पहुंच गया था। लेकिन इस बार नवतपा में लगातार बारिश व बदली से तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया था लेकिन जैसे ही नौतपा समाप्त हुआ है। उसके बाद राहत थी, सुबह से ही गरम हवाएं की लपटें चलने लगी और तापमान पिछले तीन-चार दिनों में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर पहुंच गया। साथ ही बारिश नहीं होने से चिपचिपा उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया है। प्रदेश में मानसून दस्तक के बाद भी भटक गया। बारिश व आंधी तूफान नहीं होने से गर्मी और बढ़ रही है। मंगलवार को दिनभर गर्मी के बाद शाम को बारिश हुई थी। इसके दूसरे दिन बुधवार को सुबह से तेज गर्मी का अहसास हुआ। बादल के कारण उमस भरी गर्मी ने खासे परेशान किया। अधिकतम तापमान में 39 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री रहा।
बॉक्स
मानसून होगा सक्रिय, झमाझम बारिश की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो दंतेवाड़ा में मानसून आकर भटक गया है। ऐसे में फिर से जल्द मानसून एक्टिव होने की संभावना है। कहीं-कहीं अंधड़ तो कहीं बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 13 जून से अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कभी झमाझम तो कभी बूंदाबांदी का दौर चलेगा। इस दौरान जिले में मानसून की दस्तक भी हो सकती है। दक्षिण मानसून को आगे बढऩे के लिए 14 से अनुकूल परिस्थतियों के बनने की संभावना है।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This