Sunday, February 22, 2026

10 वीं बोर्ड के 12200 परीक्षार्थियों ने लिखा हिंदी का पर्चा

Must Read

कोरबा। बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को 10वीं में हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा जिले के 98 केन्द्रों में आयोजित की गई। दोपहर में परीक्षा देकर केन्द्र से बाहर निकल रहे छात्रों के चेहरों पर मुस्कान रही।
परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता दलों ने 20 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र में नकल प्रकरण सामने नहीं आया। जिले से 10वीं बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या 12566 थी, जिसमें से 12200 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 368 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान निरीक्षण दल क्रमांक-2 ने सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा, सेजेस गुरसिया और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण किया। दल क्रमांक-3 ने शासकीय हाई स्कूल विजय नगर दीपका, सेजेस दीपका, सेजेस तिवरता, शासकीय उमावि नुनेरा, सेजेस माखनपुर और सेजेस चैतमा परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। दल क्रमांक 4 ने सेजेस कुसमुंडा, आशा सरस्वती उमावि कुसमुंडा, शासकीय उमावि भिलाई बाजार, सेजेस हरदीबाजार और शासकीय उमावि उतरदा और दल क्रमांक-5 ने शासकीय उमावि बेहरचुवा, शासकीय उमावि बोतली, शासकीय उमावि सेन्द्रीपाली, शासकीय उमावि नोनबिर्रा, शासकीय उमावि भैसमा और शासकीय उमावि गोढ़ी परीक्षा केंद्र में निरीक्षण किया।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This