Tuesday, February 17, 2026

11केवी लाइन की चपेट में आ घायल हुए वीरेंद्र की भी इलाज के दौरान हुई मृत्यु-क्षेत्र में शोक की लहर

Must Read

11केवी लाइन की चपेट में आ घायल हुए वीरेंद्र की भी इलाज के दौरान हुई मृत्यु-क्षेत्र में शोक की लहर

कोरबा। जिले के मानिकपुर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने पोखरी के पास हुए हादसे में घायल दूसरे युवक की भी अंततः जिला चिकित्सालय कोरबा में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। वही इस घटना में पहले ही एक युवक की मृत्यु हो चुकी हैं। अब गंभीर रूप से झुलसे वीरेंद्र यादव ने रात लगभग 12:30 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वही उक्त घटना में वीरेंद्र यादव जो लगभग 90% तक झुलस गया था। उसे तुरंत चिकित्सालय पहुंचाया गया था। लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी रही। चिकित्सको की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घटना उपरांत स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। क्षेत्र वासियों ने आरोप लगाते हुए कहना है कि 11केवी हाई वोल्टेज लाइन गिरने की सूचना पहले ही बिजली विभाग को दी गई थी। लेकिन समय पर कोई कदम नहीं उठाया गया। इतना ही नहीं, हादसे के तुरंत बाद 112 नंबर पर कॉल करने के बावजूद पुलिस डेढ़ घंटे देर से पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने ही घायलों को चिकित्सालय पहुंचा दिया था। बताया जा रहा हैं की इस घटनाक्रम को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने एसईसीएल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। एक युवक की मृत्यु पश्चात जल्दबाजी में शव उठाने को लेकर यहां विवाद की स्थिति बनी। बाद में पुलिस और प्रबंधन ने समन्वय करने के साथ शुरुआती सहायता राशि उपलब्ध कराई और उसके बाद हालात सामान्य हुए।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This