Sunday, February 15, 2026

11 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Must Read

11 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

 

कोरबा। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है। गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 जनवरी को चौकी सर्वमंगला के ग्राम सोनपुरी नहर पुल के पास, थाना बालको के केसरपुर प्राथमिक स्कूल के पास संबंधित थानों की टीम के द्वारा रेड कार्रवाई की गई। इसी कड़ी में थाना बांकीमोंगरा के हार्राभांठा में रोड किनारे के पास संबंधित थानों की टीम के द्वारा रेड किया गया। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है। साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This