12 हाथियों ने धरमजयगढ़ वन मंडल की ओर किया रुख,लेमरू रेंज में दो हाथी अब भी कर रहे विचरण

Must Read

12 हाथियों ने धरमजयगढ़ वन मंडल की ओर किया रुख,लेमरू रेंज में दो हाथी अब भी कर रहे विचरण

कोरबा। करतला क्षेत्र में हाथी अलग-अलग झुण्ड में विचरण कर रहे हैं। एक झुण्ड जहां धरमजयगढ़ की ओर आगे बढ़ गया है, तो दूसरा झुण्ड अब भी क्षेत्र में मौजूद है। जिसे लेकर हाथियों के उत्पात का खतरा बना हुआ है। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में एक पखवाड़े से चचिया में डेरा जमाए 12 हाथियों का झुंड वापस धरमजयगढ़ वन मंडल की ओर लौटने के रास्ते में है। शुक्रवार को हाथी बैगामार के पास तलाब में नजर आए थे। यहां से आगे बढऩे की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। लेमरू रेंज में दो हाथी घूम रहे हैं। एक दंतैल भी पीपर पारा के पास देखा गया है।कुदमुरा रेंज में पिछले सप्ताह नवजात हाथी का शव मिला था। इसके बाद से ही हाथी एक ही स्थान पर जमे हुए थे। इसकी वजह से ग्रामीण भी दहशत में थे। हाथी की मौत से कई बार आक्रमक भी हो जाते हैं। लेकिन अब आगे बढऩे से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है। एसडीओ आशीष खेलवार ने बताया कि हाथियों की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को आसपास नहीं जाने की समझाइश भी दी गई है। कटघोरा वन मंडल के पसान और केंदई में भी हाथियों का झुंड घूम रहा है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This