Sunday, February 22, 2026

14 की बजाय 13 पाठ, शिक्षकों और छात्रों की बढ़ी चिंता, पाठ को पढ़ें या ना पढ़ें, दुविधा की बनी है स्थिति

Must Read

14 की बजाय 13 पाठ, शिक्षकों और छात्रों की बढ़ी चिंता, पाठ को पढ़ें या ना पढ़ें, दुविधा की बनी है स्थिति

 

कोरबा। सीबीएसई की 12वीं कक्षा की एनसीईआरटी से प्रकाशित अंग्रेजी की किताब इंग्लिश लैंग्वेज कोर कोर्स बुक में 14 के स्थान पर 13 पाठ(कविता) हैं। वहीं एससीईआरटी में पूरे 14 पाठ हैं। इस वजह से शिक्षकों और छात्रों की चिंता बढ़ गई है। बच्चों और अभिभावकों का कहना है कि इस पाठ से परीक्षा में सवाल आएंगे या नहीं। इस पाठ को पढ़ें या ना पढ़ें। इसे लेकर दुविधा की स्थिति बनी हुई है। एससीईआरटी की ओर से 12वीं कक्षा की किताब फ्लेमिंगो टेक्स्ट बुक इन इंग्लिश फॉर 12वीं कोर कोर्स(एससीईआरटी छत्तीसगढ़ फ्लेमिंगो 2019-20) पूरे 14 पाठ हैं। इसमें गद्य और पद्म निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार हैं। वहीं एनसीईआरटी रिवाइज्ड-2022 एडिशन टैक्स्ट बुक कोर कोर्स का प्रकाशन वर्ष 2022 में किया है। इसमें 10वें नंबर का पाठ एन एलिमेंट्री स्कूल क्लासरूम इन ए स्लम बाय स्टीफन स्पेंडर नहीं है। इस पाठ में कविता है।इसके नहीं होने से शिक्षकों और विद्यार्थियों की परेशान इस पाठ को पढऩे या पढ़ाने को लेकर बढ़ गई है। इससे आगे भी काफी दिक्कत होगी।शिक्षकों को भी पढ़ाने में परेशानी का करना पड़ रहा सामना शिक्षक संस्कार श्रीवास्तव ने बताया कि बाजार में दो तरह की किताबें बिक रही हैं। इससे छात्र-छात्राओं को दुविधा हो रही है। इस समय स्कूलों में स्टेट कौंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ और एनसीईआरटी नई दिल्ली दोनों की फ्लेमिंगो बुक बेची जा रही हैं, लेकिन दोनों पुस्तकों में एक पोयम का अंतर हैं, जिससे प्रदेश के सभी इंग्लिश शिक्षकों को अध्यापन कराने में परेशानी महसूस हो रही है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This