Monday, February 16, 2026

15 दिन में क्षतिग्रस्त पुल का नहीं हुआ सुधार तो आप करेगी आंदोलन

Must Read

15 दिन में क्षतिग्रस्त पुल का नहीं हुआ सुधार तो आप करेगी आंदोलन

कोरबा। आम आदमी पार्टी जिला इकाई द्वारा कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया 7ज्ञापन कटघोरा से बगदेवा होते हुए हरदी बाजार जाने वाली मार्ग पर बगदेवा नदी एवं राल नदी पर विगत दो वर्ष से क्षतिग्रस्त हुए पुल की समस्या से अवगत कराया गया। आज तक मरम्मत नहीं होने से परेशानी हो रही है। लोगों को आने -जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पुल के चलते लोगों को 20 किमी घूम कर अपने गंतव्य स्थल तक जाना पड़ रहा है। समस्या निदान को लेकर 15 दिन का समय दिया गया है, अगर 15 दिन में किसी प्रकार सुधार नहीं होगा तो वे आंदोलन करने को अग्रसर होंगे 7 इस दौरान जगलाल राठिया एस. टी विंग जिलाध्यक्ष, प्रतिमा सिन्हा महिला विंग जिलाध्यक्ष, विजय नायक ओबीसी विंग उपाध्यक्ष, आनंद सिंह कोषाध्यक्ष, संतोष गबेल, सत्येंद्र यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, लम्बोदर भ_, मुशाहिद खान, भूषण कुर्रे, ठंडा राम उइके, छवि लाल राठिया, सुदर्शन राठिया, विनोद राठिया, लहना सिंह अब्दुल नाशिफ, वामन वाड़ेकर आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This