16 मार्च से शुरू होगी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, दो स्कूलों को बनाया गया है मूल्यांकन केन्द्र

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा अंतिम चरण में है। 13 मार्च को 10वीं कक्षा तो 18 मार्च को 12वीं कक्षा का अंतिम पेपर आयोजित होगा। इसी बीच 16 मार्च से बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की कांपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। मूल्यांकन के लिए पूर्व की तरह ही गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल साडा टीपीनगर व गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल एनसीडीसी को केन्द्र बनाया गया है। इन दोनों केन्द्रों में प्रथम चरण का मूल्यांकन कार्य 16 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए मूल्यांकनकर्ता विषय शिक्षकों की ड्यूटी भी सीधे बोर्ड से लगाई जा रही है। मूल्यांकन केन्द्र गर्वमेंट में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल साडा में 200 विषय शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यहां ड्यूटी करने वाले शिक्षक करतला व कटघोरा ब्लाक के स्कूलों के होंगे। जबकि एनसीडीसी स्कूल में 300 शिक्षक मूल्यांकन कार्य करेंगे। ये शिक्षक पोड़ी उपरोड़ा, कोरबा व पाली ब्लाक से होंगे।
हर विषय के अतिरिक्त शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी जिनकी सेवा आकस्मिक स्थिति में ली जाएगी। किस शिक्षक की ड्यूटी किस केन्द्र में लगाई जाएगी इसका निर्धारण जिले से भेजी गई सूची के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा की जा रही है। जानकारी के अनुसार आगामी माह होने वाली जनगणना में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। जिसे देखते हुए मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा करने कहा गया है। जनगणना व मूल्यांकन कार्य दोनों जरूरी है, इसलिए ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है ताकि दोनों ही काम समय पर कराए जा सकें।

5 अप्रैल तक जांचनी होंगी सभी कापियां
बीते सत्र तक बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हो रही थीं। इस बार तिथि में बदलाव करते हुए 10 दिन पहले अर्थात 20 फरवरी से परीक्षा शुरू की गई थी। वहीं मूल्यांकन कार्य बीते साल तक 15 अप्रैल तक कराने की बाध्यता मूल्यांकन केन्द्र प्रभारियों पर रहती थी। चूंकि इस बार परीक्षा 10 दिन पहले शुरू हुई है इसलिए इस मूल्यांकन कार्य भी 10 दिन पहले अर्थात 5 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करना होगा। जनगणना कार्य को लेकर परीक्षा व मूल्यांकन कार्य पहले कराया जा रहा है, ताकि रिजल्ट की घोषणा भी पहले हो सके।

Loading

Latest News

सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा एवं ढेलवाडीह...

More Articles Like This