2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जेल लोक अदालत का आयोजन किए

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के प्लान आफ एक्शन के अनुसार 2 अक्टूबर 2023 गांधी जयंती के अवसर पर जेल लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए थे। डीo एलo कटकवार जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में जिला जेल कोरबा में अश्वनी कुमार चतुर्वेदी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा एवं श्रीमती प्रतीक्षा अग्रवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा सिटी मजिस्ट्रेट कोरबा एवं उप जेल कटघोरा में रमेश कुमार चौहान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा की ड्यूटी जय लोक अदालत में लगाई गई थी जिसमें कुल पांच बंदियों के प्रकरण को रखा गया था जिसमें जिला जेल कोरबा से दो बंदियों को जेल लोक अदालत के अवसर पर रिहा किया गया। तथा जिला जेल के पुरुष एवं महिला बैरक में जाकर बंदियों को विधिक सहायता संबंधित जानकारी से अवगत कराया गया।
![]()

