Thursday, February 26, 2026

20 फीट ऊंचाई से नहर में गिरी कार

Must Read

20 फीट ऊंचाई से नहर में गिरी कार

कोरबा। रफ्तार का कहर जारी है। एक कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। बरमपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह की घटना हुई। कार को नहर में गिरा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नहर में केवल कार ही दिखाई दी। कार सवार कोई भी नहीं दिखा। मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कार में सवार लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। चौकी प्रभारी विभव तिवारी के मुताबिक कार के नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर सडक़ किनारे रेलिंग और रिफ्लेक्टर लाइट नहीं होने के कारण अक्सर घटनाएं होती रहती हैं। यह कोई पहला हादसा नहीं है। कुसमुंडा सर्वमंगला मुख्य मार्ग पर कोयला परिवहन वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है।
लोगों ने मांग की है कि इस रास्ते पर सांकेतिक बोर्ड और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था की जाए। फिलहाल पुलिस ने कार को नहर से बाहर निकाल लिया है, कार के कांच भी टूट गए है। वाहन मालिक के सामने आने के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This